• Tuesday, April 30, 2024
Breaking News

भोपाल नगर निगम अध्यक्ष के भगवा शौचालय

Exclusive Jun 04, 2017       4110
भोपाल नगर निगम अध्यक्ष के भगवा शौचालय

द करंट स्टोरी, भोपाल। एक ओर भगवा रंग से लोगों की आस्था जुड़ी है और देश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी इस रंग को सम्मान के साथ देखती है। तो वहीं दूसरी ओर इसी पार्टी के एक बड़े नेता और भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान के वार्ड में भगवा रंग के शौचालय रखवाए गए हैं। 

द करंट स्टोरी ने जब मौके पर जाकर देखा तो त्रिलंगा चौराहे में दो भगवा रंग के शौचालय रखे हुए थे। इन शौचालयों में 'सार्वजनिक शौचालय' लिखा था। साथ ही उसमें 'सुरजीत सिंह चौहान के सौजन्य से' भी लिखा हुआ था।

द करंट स्टोरी ने आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि हाल ही में सुरजीत सिंह चौहान ने राम कथा का आयोजन किया था, उसी दौरान इन भगवा शौचालयों को लगवाया गया था। कुछ लोगों ने बताया कि भगवा रंग का विरोध भी किया गया था लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने सुरजीत सिंह का नाम लेकर उसे हटाने से मना कर दिया।

द करंट स्टोरी ने जब इस मामले को लेकर सुरजीत सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी 'भगवा शौचालय' की जानकारी उन्हें नहीं है और उन्होंने ऐसे कोई भी शौचालय लगवाने के आदेश नहीं दिए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ अति उत्साही लोग ऐसा कर देते हैं और उनका नाम लिख देते हैं। 

जहां रखवाए भगवा शौचालय, वहां लगती है माता की चौकी


त्रिलंगा में जहां यह भगवा शौचालय रखवाए गए हैं, वहां हर साल नवरात्री के दौरान आसपास के रहवासी माता रानी की चौकी लगाते हैं। ऐसे में सवाल उठते हैं कि क्या सुरजीत सिंह चौहान भगवा रंग और हिंदू आस्था के विरोधी हैं या ऐसा महज एक इत्तफाक है।  

यह भी पढ़ें:

गुलमोहर में अवैध निर्माण का खेल, तय सीमा से ज्यादा में किया निर्माण

बीएमसी अध्यक्ष के वार्ड में हो रहा भवन अनुज्ञा का खुलेआम उल्लंघन!

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment