• Friday, May 03, 2024
Breaking News

बीएमसी अध्यक्ष के वार्ड में हो रहा भवन अनुज्ञा का खुलेआम उल्लंघन!

मध्यप्रदेश May 05, 2017       2251
बीएमसी अध्यक्ष के वार्ड में हो रहा भवन अनुज्ञा का खुलेआम उल्लंघन!

द करंट स्टोरी, भोपाल। भोपाल नगर निगम (बीएमसी) में वैसे तो नियमों की धज्जियां उड़ती रहती हैं, लेकिन इस बार चौंकाने वाली बात यह है कि, निगम परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान के वार्ड में ही कुछ मकान मालिकों द्वारा नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। वहीं इस बात की जानकारी नगर निगम अध्यक्ष को होने के बाद भी कोई नियम तोड़ने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

द करंट स्टोरी को नगर निगम से जुड़े विश्वसनीस सूत्रों ने बताया कि वार्ड नं 51, गुलमोहर कालोनी में कई लोगों ने तय सीमा से ज्यादा के क्षेत्र में भवन का निर्माण कर लिया है। उक्त क्षेत्र रिहायशी इलाका की श्रेणी में आता है और यहां की स्वीकृत एफएआर 1.25 है। जबकि इन लोगों द्वारा इससे कहीं ज्यादा क्षेत्र में निर्माण कराया गया है। जो कि अतिक्रमण के दायरे में आता है। 

भोपाल नगर निगम परिषद के अधयक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने द करंट स्टोरी को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन यदि किसी ने तय सीमा से ज्यादा क्षेत्र में कोई निर्माण कराया है तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि निगम अध्यक्ष ने नियमानुसार कार्रवाई का बयान तो दे दिया लेकिन ऐसा कब होगा यह देखना दिलचस्प होगा।

सुरजीत को है पूरे मामले की जानकारी!
नगर निगम से जुड़े सूत्रों की मानें तो समस्त अवैध निर्माण नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान की जानकारी में है। वहीं नगर निगम में ऐसी भी अफवाह है कि उक्त समस्त निर्माण को करने की मंजूरी अध्यक्ष ने ही दी है। एवं नगर निगम अधिकारियों पर ऐसे मामले पर कोई कार्रवई न करने का दबाव भी बनाया है।

द करंट स्टोरी की अगली रिपोर्ट में ऐसे सभी नामों का उल्लेख होगा जिसने तय सीमा से ज्यादा क्षेत्र में निर्माण करवाया है। 

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment