• Friday, May 03, 2024
Breaking News

गुलमोहर में अवैध निर्माण का खेल, तय सीमा से ज्यादा में किया निर्माण

मध्यप्रदेश May 18, 2017       3524
गुलमोहर में अवैध निर्माण का खेल, तय सीमा से ज्यादा में किया निर्माण

द करंट स्टोरी, भोपाल। भवन अनुज्ञा तथा टाउन एंड कट्री प्लानिंग के नियमों का प्रदेश की राजधानी में खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। ऐसा तब है जब प्रदेश के मुखिया स्वयं शिवराज सिंह चौहान यहां मौजूद हैं। वहीं भोपाल नगर निगम के आला अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। 

गुलमोहर कालोनी स्थित, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान के वार्ड नं 51 में कुछ दबंगों द्वारा नियमों को ठेंगा दिखाकर भवन अनुज्ञा शाखा में जमा किए गए नक्शों के विपरीत भवन का निर्माण किया जा रहा है। 

द करंट स्टोरी को मिली जानकारी व दस्तावेजों के अनुसार उक्त क्षेत्र में 1.25 एफएआर से ज्यादा में निर्माण नहीं किया जा सकता। लेकिन कुछ रसूखदार लोग पैसों के दम पर खुलेआम इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।

द करंट स्टोरी की टीम ने नगर निगम अध्यक्ष के वार्ड 51 की स्थिति खंगाली तो पता चला कि यहां तो कोई भी नियम का पालन ही नहीं कर रहा। द करंट स्टोरी ने अपनी एक रिपोर्ट (बीएमसी अध्यक्ष के वार्ड में हो रहा भवन अनुज्ञा का खुलेआम उल्लंघन!) में इस मामले को उठाया था, लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की पड़ताल करते हुए द करंट स्टोरी अब नियम तोड़ने वालों के नाम उजागर करने जा रहा है।

आनंदम (आनंद प्रॉपर्टी) ने किया उल्लंघन


गुलमोहर कालोनी में आॅरा मॉल के सामने बनी महाकाली सोसायटी के प्लॉट नं 1 व 2 में निर्मित पांच मंजिला बिल्डिंग, नगर निगम के अधिकारियों समेत सभी जिम्मेदारों को ठेंगा दिखा रही है। द करंट स्टोरी को सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, इस बिल्डिंग के मालिक अशोक आनंद को नगर निगम ने 3 मंजिला बिल्डिंग बनाने की ही परमिशन दी थी। लेकिन अशोक आनंद ने यहां पर पांच मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कर दिया। 

सूत्रों ने आगे बताया कि भवन अनुज्ञा से मिली अनुमति अनुसार अशोक आनंद को केवल तीन मंजिला बिल्डिंग एवं अधिकतम 12 मीटर हाईट तक ही निर्माण की अनुमति दी गई थी, लेकिन अशोक आनंद द्वारा पांच मंजिला भवन निर्माण कराया गया। वहीं लगभग 3200 वर्ग फुट पर निर्माण की मंजूरी मिली थी लेकिन अशोक आनंद द्वारा 10000 वर्ग फुट से ज्यादा बिल्टअप एरिया का निर्माण किया गया है। इसके अलावा स्लैब एरिया में गढ़बढ़ी की भी आशंका है। साथ ही छत पर लोहे का स्ट्रक्चर डालकर उसे भी एक मंजिल के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस बिल्डिंग की यदि नपती कराई जाए तो कई और उल्लंघन सामने आएंगे। 

कॉमेडियन कपिल शर्मा की तोड़ी गई थी बालकनी
कुछ समय पहले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के मुंबई स्थित घर की बालकनी का विवाद काफी चर्चा में रहा। जिसके बाद मुंबई नगर पालिका ने कपिल शर्मा के घर की बालकनी को तोड़ दिया था। दरअसल कपिल शर्मा ने भी एफएआर का उल्लंघन किया था। 

सुरजीत सिंह चौहान से हैं संबंध
सूत्रों की मानें तो अशोक आनंद के नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान से संबंध हैं। जिसके दम पर नियमों को तोड़ा गया है। हालांकि मामले पर सुरजीत सिंह ने पहले ही कह दिया है कि यदि किसी ने कोई नियम तोड़ा है तो उसपर कार्रवाई कराई जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सुरजीत सिंह कार्रवाई कराते हैं या मामले को ठंडा।

द करंट स्टोरी की अगली रिपोर्ट में एक और नाम का खुलासा होगा।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment