• Monday, May 06, 2024
Breaking News

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मध्यप्रदेश से क्यों भेजी गई ईवीएम मशीन?

राजनीति Mar 15, 2017       2196
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मध्यप्रदेश से क्यों भेजी गई ईवीएम मशीन?

भोपाल। हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने लगभग पूरे देश को चौंका दिया है। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा की सुनामी ने लोगों को चौंकाया तो वहीं अब दूसरी ओर एक नई बहस को जन्म दे दिया है, कि क्या ईवीएम मशीन से वोटिंग कराना उचित है या नहीं।

पहले मायावती अब केजरीवाल ने आरोप लगाए की ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ की गई। अभी पूरे देश में बहस चल ही रही थी कि एक नई बात सामने आ रही है कि हाल ही में महाराष्ट्र में संपन्न हुए नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए ईवीएम मशीन जिम्मेदार है।

एक आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा खरीदी गई ईवीएम मशीन भाजपा के लिए शुभ साबित हो रही है। इन्हीं ईवीएम की शानदार कृपा से भाजपा को मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में शानदार सफलता मिली है।

दुबे ने आगे कहा कि, उक्त सफलता की चर्चा दूर तक रही, जिसका परिणाम यह हुआ कि, महाराष्ट्र में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में वहां के निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश से यही ईवीएम मशीन किराए पर ली। उसके बाद के नतीजे भाजपा के अनुकूल ही रहे। उन्होंने आगे कहा कि महराष्ट्र निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश से ही ईवीएम मशीन किराए पर लेने का निर्णय किसी विशेष की सलाह पर लिया। हालांकि दुबे ने विशेष का नाम नहीं बताया।

बात जो भी हो, लेकिन सोचने पर मजबूर करती है।

यह भी पढ़ें:

क्या सच में ईवीएम मशीन में हुई थे छेड़छाड़...... 

गडकरी ने मनोहर पर्रिकर को दो बार क्यों दिलवाई मुख्यमंत्री पद की शपथ?

एक ही स्कूल की 6 लड़कियों ने आखिर क्यों की आत्महत्या? पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह .............

 

Related News

मप्र : मुरैना में 2 भाजपा नेता भिड़े, कांग्रेस ने वीडियो साझा कर चुटकी ली

Mar 15, 2021

द करंट स्टोरी। मध्यप्रदेश के मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत हो गई। दोनों एक-दूसरे से हुज्जत करने पर उतारू थे, तभी अन्य नेताओं ने उनके बीच आकर बीच-बचाव किया। ये दोनों नेता दिग्गजों के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वाकए का वीडियो साझा कर चुटकी ली। जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक...

Comment