• Saturday, May 18, 2024
Breaking News

रेलवे अधिकारियों की पत्नियां पावर में.........

Exclusive Mar 21, 2017       8702
रेलवे अधिकारियों की पत्नियां पावर में.........

भोपाल। आप लोग यहां क्या कर रहे हैं, और कर्मचारियों के लिए यहां क्या व्यवस्था है? महिलाओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था रखते हैं या नहीं? ऐसे ही कई सवाल पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछे गए।

आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा चौंकाने वाला क्या हैं। लेकिन इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त निरीक्षण रेलवे के अधिकारियों ने नहीं किया बल्कि उनकी धर्मपत्नियों ने किया था, जो कि रेलवे में नौकरी नहीं करतीं।

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लै का इटारसी से खंडवा स्टेशन तक 20 मार्च को वार्षिक निरीक्षण था। द करंट स्टोरी को सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, इस निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब, जबलपुर और भोपाल से आए अधिकारियों की पत्नियों ने भी स्टेशन का निरीक्षण कर लिया।

नाम न उजागर करने की शर्त पर रेलवे के एक अधिकारी ने द करंट स्टोरी को बताया कि, शाम को महाप्रबंधक खंडवा से निरीक्षण करके लौटे नहीं थे। उनकी विशेष ट्रेन के इटारसी स्टेशन पर आने का इंतजार अधिकारियों की पत्नियां भी कर रहीं थीं। इसी बीच अचानक ही महिलाओं ने स्टेशन स्थित रनिंग रुम का निरीक्षण शुरु कर दिया। हालांकि इस दौरान रेलवे की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी वहां मौजूद थीं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि इन महिला अधिकारी की बजाय उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारियों की पत्नियों (जो कि रेलवे कर्मचारी नहीं हैं), ने निरीक्षण शुरु कर दिया।

द करंट स्टोरी ने उक्त मामले पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से जब उनका पक्ष जानना चाहा तो किसी ने भी कुछ नहीं कहां। हालांकि बाद में एक अन्य अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इस मामले की पुष्टि कर दी।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment