• Friday, April 26, 2024
Breaking News

सीआरबी के आदेश हवा, भोपाल मंडल के अधिकारियों के बंगलों में काम कर रहे कर्मचारी

Exclusive Aug 28, 2017       8555
सीआरबी के आदेश हवा, भोपाल मंडल के अधिकारियों के बंगलों में काम कर रहे कर्मचारी

प्रवेश गौतम, भोपाल। रेलवे में घटी दो ट्रेन दुर्घटनाओं ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था, जिसके बाद तत्कालीन रेलवे बोर्ड चेयरमैन (सीआरबी) एके मित्तल को इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद नए सीआरबी अश्विन लोहानी ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही सभी जोन के महाप्रबंधकों को लोहानी ने निर्देश देते हुए कहा था कि अधिकारियों के बंगले में काम कर रहे गैंगमैन, प्वाइंटमैन आदि को त्वरित प्रभाव से फील्ड में भेजा जाए। 

लेकिन इस आदेश के बाद भी भोपाल रेल मंडल में कई अधिकारियों के बंगले पर गैंगमैन, प्वाइंटमैन आदि अभी भी कार्य कर रहे हैं। द करंट स्टोरी ने रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों से इसकी जानकारी ली तो पता चला कि 4 से 8 कर्मचारी तक अधिकारियों की बंगला ड्यूटी कर रहे हैं। 

नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने द करंट स्टोरी को अधिकारियों के नाम व उनके बंगले में काम कर रहे कर्मचारियों के बारे में बताया। 

सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों के यहां लगी है ड्यूटी:

 1. Sr. DOM — 4 प्वाइंटमैन
2. Sr. DME — 4 खलासी
3. DEN  — 4 गैंगमैन
4. Ex DEN — 4 गैंगमैन

गौरतलब है कि बंगले में काम करने की ड्यूटी को अधिकारिक नहीं बताया जाता। लेकिन यदि मौके पर जाकर जांच की जाए तो और भी अधिकारियों के यहां ऐसे ही कर्मचारी घर के काम करते मिलेंगे।
 

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment