• Saturday, May 18, 2024
Breaking News

सिंधिया ने दुश्मनों से हाथ मिलाया : दिग्विजय

राजनीति Jul 15, 2020       837

द करंट स्टोरी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले सिंधिया ने अपने दुश्मनों से हाथ मिला लिया।

दिग्विजय सिंह मंगलवार केा शिवपुरी के प्रवास पर थे। देर शर्मा को उन्होंने यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि "जिस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या-क्या नहीं कहा। उनको लोकसभा चुनाव हराया और हारने के बाद उसी पार्टी में चले गए, जिसने उन्हें हराया। यह तो दुश्मन से हाथ मिलाना हो गया। आज तक मैं इस बारे में समझ नहीं पाया हूं। जिस दुश्मन से आप लड़ रहे हो और आप उसी के पाले में जाकर बैठ जाओ। मुझे उनसे यह उम्मीद नहीं थी।"

शिवपुरी दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रन्नौद में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारे लगाए और काफिले को रोकने के प्रयास किया। पूर्व मुख्यमंत्री खोड़ गांव में प्रोफेसर ए पी एस चौहान के निधन पर शोक जताने गए थे।

Related News

मप्र : मुरैना में 2 भाजपा नेता भिड़े, कांग्रेस ने वीडियो साझा कर चुटकी ली

Mar 15, 2021

द करंट स्टोरी। मध्यप्रदेश के मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत हो गई। दोनों एक-दूसरे से हुज्जत करने पर उतारू थे, तभी अन्य नेताओं ने उनके बीच आकर बीच-बचाव किया। ये दोनों नेता दिग्गजों के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वाकए का वीडियो साझा कर चुटकी ली। जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक...

Comment