• Friday, April 26, 2024
Breaking News

मप्र के मंत्री के बंगले पर चली जेसीबी पर कांग्रेस ने ली चुटकी

राजनीति Jan 06, 2021       762
मप्र के मंत्री के बंगले पर चली जेसीबी पर कांग्रेस ने ली चुटकी

द करंट स्टोरी। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित आवास पर नगर पालिका की जेसीबी चल गई। उनके आवास के बाहर पेड़ों की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार को ढहा दिया गया। इस पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए इसे भाजपा के भीतर चल रहे संघर्ष का नतीजा बताया है। शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव सागर जिले की रहली विधानसभा से विधायक हैं और उनका आवास गढ़ाकोटा में है। उनके आवास के बाहर चार-चार फुट की क्यारी बनाई गई थी, जिनमें पेड़-पौधे लगे थे और पेड़ो की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने के साथ जाली लगाई गई थी। जिसे मंगलवार को नगर पालिका के अमले ने अतिक्रमण करार देते हुए ढहा दिया।

नगर पालिका की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, प्रदेश के पीडबल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित निजी बंगले के बाहर पौधों व फूलों की सुरक्षा के लिये लगायी गयी अस्थायी जालियों को जेसीबी चलाकर हटाने की कार्यवाही के पीछे भाजपा का आंतरिक संघर्ष, गुटबाजी। कार्यवाही का तरीका बेहद गलत, यह मंत्री की छवि बिगाड़ने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में एक तरफ आयातित, बिकाऊ लोगों का हो रहा सम्मान और वहीं दूसरी तरफ निष्ठावान, टिकाऊ लोगों का किया जा रहा अपमान..? मुख्यमंत्री संज्ञान लें और दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाही, दो मंत्रियो के इस आंतरिक संघर्ष को रोकें मुख्यमंत्री, कोलार डैम की सीख का कोई असर नहीं?

Related News

मप्र : मुरैना में 2 भाजपा नेता भिड़े, कांग्रेस ने वीडियो साझा कर चुटकी ली

Mar 15, 2021

द करंट स्टोरी। मध्यप्रदेश के मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत हो गई। दोनों एक-दूसरे से हुज्जत करने पर उतारू थे, तभी अन्य नेताओं ने उनके बीच आकर बीच-बचाव किया। ये दोनों नेता दिग्गजों के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वाकए का वीडियो साझा कर चुटकी ली। जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक...

Comment