• Thursday, May 16, 2024
Breaking News

ISRO ने लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट GSAT-9, 6 देशों को मिलेंगे ये फायदे

राष्ट्रीय May 05, 2017       1964
ISRO ने लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट GSAT-9, 6 देशों को मिलेंगे ये फायदे

द करंट स्टोरी| बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने आज शुक्रवार (5 मई) को  2230 किलो  450 करोड़ की लागत से बने उपग्रह (जीसैट-9) को लॉन्च किया। शाम 4 बजकर 57 मिनट पर दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसैट-9 को लॉन्च किया गया। ये  श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ। सैटेलाइट (उपग्रह) के प्रक्षेपण से दक्षिण एशियाई देशों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दक्षिण एशिया क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। पाकिस्तान को छोड़कर बाकी साउथ एशियाई देशों को कम्युनिकेशन की फेसेलिटी मिलेगी। 

इस कामयाबी के बाद सार्क देशों के 6 राष्ट्राध्यक्षों ने एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुनिया को संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जीसैट-9 से भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान और मालदीव को फायदा होगा। इससे अंतरिक्ष में दक्षिण एशिया की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है। मैं इसरो के वैज्ञानिकों को इस कामयाबी के लिए बधाई देता हूं। 

 

Related News

नियमों को ताक पर रख सालों से एक ही जगह डटे रेलवे कर्मचारी

Jul 20, 2022

बड़े साहब की द​रियादिली या निहित स्वार्थ! प्रवेश गौतम, भोपाल। भारतीय रेलवे  (Indian Railway) में नियमों का तो अंबार है, लेकिन इनको मानने वालों की भारी कमी है। कहने को तो भ्रष्टाचार (Corruption in Railways) पर जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance Policy) की नीति की बात करते हैं लेकिन कुछ अधिकारियों (Corrupt Railway Officers) के लिए मानो भ्रष्टाचार तरक्की (Promotion in Railway) की सीढ़ी है। यकीन न हो तो भोपाल रेल मंडल (Bhopal Rail Division) की...

Comment