• Thursday, May 16, 2024
Breaking News

सही टैक्स जानने में मदद करेगा GST Rate Finder ऐप

राष्ट्रीय Jul 09, 2017       1963
सही टैक्स जानने में मदद करेगा GST Rate Finder ऐप

द करंट स्टोरी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी फाइंडर ऐप लॉन्च की है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की ओर से लॉन्च किए गए जीएसटी रेट फाइंडर ऐप में वस्तुओं एवं सेवाओं पर दरों की पूरी लिस्ट दी गई है। इस ऐप की मदद से लोगों को किसी भी चीज पर लगने वाले जीएसटी की सही जानकारी मिल सकेगी।
फिलहाल यह ऐप एंड्रायज स्टोर में उपलब्ध है।जल्द ही इसे आईएसओ व विंडोज के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसे आप एंड्रायड प्ले स्टोर में GST Rate Finder लिखकर सर्च कर सकते हैं। 

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप जैसे ही इसे खोलेंगे इसमें आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें पहला ऑप्शन टैक्स ऑन गुड्स का है जिसमें शून्य से लेकर 28 प्रतिशत जीएसटी की लिस्ट है।

इसमें आप जिस भी कैटेगरी में जाएंगे आपको उन प्रोडक्ट्स की जानकारी मिल जाएगी जिन पर टैक्स लगा है। मसलन आप जानना चाहते हैं कि किन चीजों पर सरकार शून्य प्रतिशत जीएसटी लगाया है तो आप इसमें गुड्स एट जीरे परसेंट पर क्लिक करें और आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी।

ऐसा ही दूसरा ऑप्शन सर्विस टैक्स रेट का दिया गया है। तीसरा ऑप्शन इंफॉर्मेशन का है जिस पर क्लिक करते ही आप जीएसटी वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे जहां और भी जानकारी उपलब्ध है।

इसके अलावा इसमें सर्च का ऑप्शन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप सीधे चीजों को सर्च कर जीएसटी रेट देख सकते हैं।

Related News

नियमों को ताक पर रख सालों से एक ही जगह डटे रेलवे कर्मचारी

Jul 20, 2022

बड़े साहब की द​रियादिली या निहित स्वार्थ! प्रवेश गौतम, भोपाल। भारतीय रेलवे  (Indian Railway) में नियमों का तो अंबार है, लेकिन इनको मानने वालों की भारी कमी है। कहने को तो भ्रष्टाचार (Corruption in Railways) पर जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance Policy) की नीति की बात करते हैं लेकिन कुछ अधिकारियों (Corrupt Railway Officers) के लिए मानो भ्रष्टाचार तरक्की (Promotion in Railway) की सीढ़ी है। यकीन न हो तो भोपाल रेल मंडल (Bhopal Rail Division) की...

Comment