• Saturday, May 04, 2024
Breaking News

S&T विभाग ने लहराया परचम, रेल मंत्री ने दी शील्ड

मध्यप्रदेश Apr 24, 2017       2902
S&T विभाग ने लहराया परचम, रेल मंत्री ने दी शील्ड

द करंट स्टोरी, डेस्क। पश्चिम मध्य रेलवे के सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग ने पूरे देश में अपना परचम लहरा दिया है। 22 अप्रैल को रायपुर में हुए गरिमामय समारोह में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2016—17 में उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग को एस एंड टी शील्ड देकर सम्मानित किया। भारतीय रेलवे के संपूर्ण 17 जोन में पश्चिम मध्य रेलवे को यी शील्ड मिलना गर्व का विषय हैं।

रेलवे हर साल वार्षिक अवार्ड की घोषणा करता है, इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विभागों को उनके द्वारा किए गए कार्य को सम्मानित किया जाता है। वार्षिक राष्ट्रीय रेलवे अवार्ड 2017 का आयोजन रायपुर में किया गया था, जहां पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लै एवं चीफ सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर एस के व्यास को रेल मंत्री ने शील्ड प्रदान की। इसके अलावा रेल मंत्री ने जोन के दो अधिकारियों एवं तीन कर्मचारियों को भी अवार्ड से सम्मानित किया। 

सोमवार को उक्त शील्ड के साथ जबलपुर पहुंचे एस के व्यास का जोरदार का स्वागत किया गया। वर्ष 2016—17 में सिग्नल विफलताओं में 19 प्रतिशत की कमी लाने के चलते उक्त अवार्ड जोन को दिया गया।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment