• Monday, April 29, 2024
Breaking News

मालवा-निमाड़ में प्रणय पर्व 'भगोरिया' की आहट

मध्यप्रदेश Mar 11, 2021       916
मालवा-निमाड़ में प्रणय पर्व 'भगोरिया' की आहट

द करंट स्टोरी। होली का पर्व करीब आते ही मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में प्रणय पर्व 'भगोरिया' की आहट सुनाई देने लगी है। इस आयोजन की तैयारियों में आदिवासी वर्ग जुटा है, कहीं मांदल बनाए जा रहे हैं, तो कहीं युवा-युवतियां अपने जीवन साथी की तलाश के लिए योजनाएं बनाने में लगे हैं, उन्हें इंतजार है उस दिन का जब इस पर्व की शुरुआत हो।

रंगों के पर्व होली से पहले ही मालवा-निमाड़ में भगोरिया पर्व की चर्चाएं जोर पकड़ने लगती हैं, तो दूसरी ओर तैयारियों का दौर शुरू हो जाता है। आम तौर पर भगोरिया हाट होली से लगभग एक सप्ताह पहले आयोजित किए जाते हैं। इसी माह के अंत में होली का दहन है और इससे एक सप्ताह पहले 21 मार्च से भगोरिया मेलों की शुरुआत होने वाली है।

भगोरिया मेला आदिवासी वर्ग के युवाओं और युवतियों के लिए खास होता हैं, क्योंकि वे अपने जीवन साथी का चुनाव करते हैं। भील युवक-युवतियां परंपरा का निर्वाहन करते हुए अपनी पसंद के साथी को इन मेलों में खोजते हैं। इस मौके पर युवक की ओर से युवती को पान दिया जाता है और अगर युवती इसे स्वीकार कर लेती है तो मान लिया जाता है कि दोनों एक दूसरे को पसंद हैं। इसके बाद दोनों भाग जाते हैं और तब तक घर नहीं लौटते जब तक दोनों के परिवार वाले शादी की हामी नहीं भर देते।

मालवा-निमांड के बड़वानी, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, धार आदि के अािदवासी इलाकों की होली के मौके पर रंगत ही अलग होती है और यह नजर भी आने लगी है, तैयारियां जारी हैं। भगोरिया हाट में खास तौर पर मांदल की थाप माहौल को और मादक बना देती हैं। यह मांदल भी बनाई जा रही हैं।

मांदल बनाने वाले उमराव सिंह बताते हैं कि, "यह 21 दिन में बनकर तैयार होते हैं। यह मांदल सेमला के पेड़ से बनाई जाती हैं। पहले तो उस पेड़ का चयन आसान नहीं होता, जिससे मांदल बन सके। सौ में से मुश्किल से एक ऐसा पेड़ मिलता है जिससे मांदल बन सकती हैं। पेड़ को काटने से पहले उसकी पूजा की जाती है, अर्थात पेड़ से ही उसे काटने की अनुमति ली जाती है, उसके बाद मांदल बनती हैं। एक मांदल 20 हजार तक में बनती है।"

बताते है कि मांदल के बनाने की प्रक्रिया है, इसमें पहले पेड़ के तने का हिस्सा निकालकर खोखला करने के बाद गोलाई में काटा जाता है, फिर सूखने पर उसकी घिसाई की जाती है और मोम से पालिश की जाती है। सन की रस्सी और चमड़ा चढ़ाया जाता है। उसके बाद मांदल तैयार हो जाती है।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment