• Tuesday, April 30, 2024
Breaking News

ब्राउस विश्वविद्यालय में सफाई कर मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती

मध्यप्रदेश Oct 02, 2017       2794
ब्राउस विश्वविद्यालय में सफाई कर मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती

द करंट स्टोरी, महू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का संयुक्त आयोजन डॉ. बी.आर.अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू (इन्दौर) के प्रांगण में किया गया। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, एवं शोधार्थियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित हो कर केम्पस में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कैम्पस की सफाई की और इसी के साथ सभी ने वर्तमान समाज को हर एक दिशा में स्वच्छता बनाये रखने के लिए आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एच.एस.त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया साथ ही पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारीगण डॉ. धनराज डोंगरे, श्री प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक कारभारी एवं कर्मचारीगण संजीव खोबरागड़े, हुकुम सिंह एवं समस्त पी.एच.डी. एवं एम.फिल शोधार्थी उपस्थित थे।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment