• Friday, April 26, 2024
Breaking News

मप्र में बारिश-ओलावृष्टि पर किसानों को राहत मिलेगी : शिवराज

मध्यप्रदेश Mar 14, 2021       694
मप्र में बारिश-ओलावृष्टि पर किसानों को राहत मिलेगी : शिवराज

द करंट स्टोरी। मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश देते हुए भरेासा दिलाया है कि किसानों को राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश और कहीं-कहीं हुई ओलवृष्टि से फसलों को पहुंची क्षति की जानकारी प्राप्त की है और संबंधित जिलों के कलेक्टर्स के साथ ही राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिलों में कहीं-कहीं फसलें आड़ी हो गई हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी फील्ड में हैं और सर्वे कार्य कर रहे हैं। किसानों को जैसा नुकसान हुआ है, उन्हें आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि किसानों को हुए नुकसान की जानकारी लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। संकट के समय राज्य सरकार किसान भाईयों के साथ है। किसानों को राहत देने में विलंब भी नहीं होगा।

ज्ञात हो कि राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार की शाम और रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी पड़े। इससे फसलों को नुकसान हुआ है।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment