• Thursday, May 16, 2024
Breaking News

मप्र में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भाजपा बुधवार से चलाएगी जागरुकता अभियान : शर्मा

मध्यप्रदेश Mar 10, 2021       623
मप्र में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भाजपा बुधवार से चलाएगी जागरुकता अभियान : शर्मा

द करंट स्टोरी। मध्य प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में जागरुकता लाने के लिए भाजपा अभियान चलाएगी। भाजपा द्वारा हेल्प डेस्क शुरू करने के साथ घर-घर संपर्क किया जाएगा। यह अभियान 10 मार्च से शुरू होगा और एक माह तक चलेगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि, "भाजपा 'सेवा ही संगठन' के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। सेवा के इसी क्रम में भाजपा अब प्रदेशभर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी। पार्टी का यह अभियान 10 मार्च से प्रारंभ होकर एक महीने तक चलाया जाएगा। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क करेंगे।"

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि, "भाजपा ने जिस प्रकार कोरोनाकाल में अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन किया था, उसी प्रकार अब टीकाकरण अभियान में भी हमें सक्रिय भूमिका निभानी है। भारत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। देश में अभी तक दो करोड़ लोगों को कोविड की रोकथाम का टीका लग चुका है। भारत साढ़े छह करोड़ से अधिक वैक्सीन विश्व के 47 देशों को उपलब्ध करा चुका है। इसी क्रम में टीकाकरण अभियान में प्रदेश की जनता को भी जागरुक किया जाएगा। पार्टी के मण्डल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करेंगे और वैक्सीन लगवाने में हर संभव मदद करेंगे।"

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के मण्डलों में टीकाकरण केन्द्र के पास एक हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से टीकाकरण कराने के लिये पंजीयन आदि कराया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान कोविड पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से लोगों का पंजियन कराने में मदद करेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने व उन्हें घर तक छोड़ने में मदद भी करेंगे। इस हेल्प डेस्क पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मदद हेतु उपलब्ध रहेंगे।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment