• Saturday, May 04, 2024
Breaking News

दुनियाभर में कोविड-19 के मामलो की संख्या बढ़कर 1.06 करोड़

विविध Jul 02, 2020       924
दुनियाभर में कोविड-19 के मामलो की संख्या बढ़कर 1.06 करोड़

द करंट स्टोरी। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ हो गई है। वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 515,000 से अधिक हो गई हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक मामलों की कुल संख्या 10,667,217 हो गई, जबकि घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 515,542 थी।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,685,806 मामलों और 128,061 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है।

वहीं ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां मामलों की संख्या 1,448,753 है और वायरस से हुई मौतों की संख्या 60,632 है।

सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से रूस तीसरे (653,479) स्थान पर है, और उसके बाद भारत (585,493), ब्रिटेन (314,992), पेरू (288,477), चिली (282,043), स्पेन (249,659), इटली (240,760), मैक्सिको (231,770), ईरान (230,2111), पाकिस्तान (213,470), फ्रांस (202,981), तुर्की (201,098), जर्मनी (195,893), सऊदी अरब (194,225), दक्षिण अफ्रीका (159,333), बांग्लादेश (149,258) और कनाडा (106,288) हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (43,991), इटली (34,788), फ्रांस (29,864), मैक्सिको (28,510), स्पेन (28,364), भारत (17,400) और ईरान (10958) हैं।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment