द करंट स्टोरी। 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन इस साल दीवाली और अपना 75वां जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगे। उनका जन्मदिन 11 अक्टूबर को है।
बच्चन ने कहा कि इस साल वह सफर पर होंगे और दिवाली भी नहीं मना सकेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप लोगों की सूचना के लिए यह बता रहा हूं कि इस साल दिवाली का कोई जश्न नहीं होगा।’’
लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा उनके समधी और बहू ऐश्वर्य राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय के निधन की वजह से हो रहा है। इसी साल मार्च महीने में लंबी बीमारी के बाद ऐश्वर्या के पिता का निधन हुआ था।
T 2571 - .... and just for your information .. no Diwali celebration this year !! pic.twitter.com/ux3GvzJxWF
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 7, 2017
Comment