द करंट स्टोरी। अक्षय कुमार जिन्हें बॉलीवुड जगत खतरों के खिलाडी के रूप में जानते है की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' अब सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है, अक्षय को इस फिल्म से काफी उम्मीदे भी होंगी| साथ ही अक्षय कुमार ने फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग भी शुरू कर दी है|
फिल्म का पहला लुक भी सामने अगया है| आपको बतादें की फिल्म 'गोल्ड' लंदन में 14वें ओलिंपिक खेलों में भारत के स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर पहले ओलिंपिक पदक जीतने पर आधारित है| इस फिल्म के ज़रिये बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय भी डेब्यू करेंगी| अक्षय कुमार पहली बार एक्सेल इंटरटेनमेंट के रितेश सिघ्वानी और फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे है| फिल्म का निर्देशन रीमा कागती कर रही है|
फिल्म 'गोल्ड' 2018 में 15 ऑगस्ट को रिलीज़ किया जायेगा|
Comment