• Monday, April 29, 2024
Breaking News

प्रियंका चोपड़ा की शादी : क्रिकेट मैच और धमाकेदार संगीत

Bollywood Dec 03, 2018       1446
प्रियंका चोपड़ा की शादी : क्रिकेट मैच और धमाकेदार संगीत

द करंट स्टोरी। नव विवाहित प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोन्स के साथ दुनिया भर के अपने प्रशंसकों के लिए शादी से पहले के एक दोस्ताना क्रिकेट मैच और रंगीन संगीत समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। जोड़े ने शनिवार को ईसाई परंपरा से शादी रचाई। इससे पहले मेहंदी समारोह के दिन एक क्रिकेट मैच के लिए जोन्स और चोपड़ा परिवार के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त खासे उत्साहित दिखाई दिए।

रविवार को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें निक ने उन्हें अपनी बाहों में लिया हुआ था, जिसमें वे क्रिकेट की पोशाक पहने अपने अतिथियों से घिरे हुए थे। जर्सियों पर लिखा हुए था टीम दूल्हा और टीम दुल्हन। इसके साथ एक वीडियो में निक छक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका ने इसके बाद संगीत समारोह का एक 15 सेकंड का वीडियो और नौ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अबु जानी और संदीप खोसला की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जो उनके देसी गर्ल लुक को दिखा रहा था।

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर के साथ लिखा, "इसकी शुरुआत दोनों परिवारों के बीच एक गीत और नृत्य प्रतियोगिता से हुई, लेकिन यह प्यार के विशाल उत्सव के रूप में समाप्त हुआ, हमेशा की तरह। निक और मैं शादी से पहले के समारोह 'संगीत' का इंतजार कर रहे थे, यह देखने के लिए कि प्रत्येक पक्ष ने क्या क्या किया है। और, क्या प्रस्तुतियां हुईं। प्रत्येक परिवार ने गीत और नृत्य के माध्यम से अपनी कहानियां बताईं जिनमें बहुत सारी हंसी और प्यार भरा हुआ था।"

उन्होंने कहा, "हम दोनों इस प्रयास, प्रेम और हंसी के लिए आभारी हैं, इस विशेष शाम की यादें हमें पूरी जिंदगी याद रहेंगी। यह जीवन भर के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों की एकजुटता की एक अद्भुत शुरुआत है। आभारी हूं।"

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और चचेरी बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ निक के भाई व परिवार के सदस्य भी संगीत समारोह में नाचे। उनकी रिश्तेदार और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की स्टार सोफी टर्नर भी पारंपरिक लाल और सुनहरे भारतीय परिधान में नाचती दिखाई दीं।

व्यापार जगत के दिग्गज मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी जोधपुर के उमेद भवन में हुए इस जश्न में शामिल हुए।

 

Related News

वेब सीरीज 'तांडव' पर प्रसारण मंत्रालय ने अमेजान प्राइम से मांगा जवाब

Jan 18, 2021

द करंट स्टोरी। सैफ अली खान की विवादों में घिरी हालिया वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजान प्राइम को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वेब सीरीज को अमेजान प्राइम वीडियो ने जारी किया है, इस नाते संबंधित प्लेटफॉर्म से जवाब तलब हुआ है। वेब सीरीज को लेकर आने वाली शिकायतों पर मंत्रालय बेहद गंभीर है। दरअसल, सैफ अली खान की वेब सीरीज...

Comment