• Friday, April 26, 2024
Breaking News

इंस्टाग्राम पर देसी गर्ल अब हुईं प्रियंका चोपड़ा जोनस

Bollywood Dec 07, 2018       1649
इंस्टाग्राम पर देसी गर्ल अब हुईं प्रियंका चोपड़ा जोनस

द करंट स्टोरी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम में पति निक जोनस का सरनेम जोड़ लिया है, जिसके बाद अब वह प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गई हैं। हालांकि, प्रियंका ने अभी ट्विटर और फेसबुक पर अपने अकाउंट में नाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

नई दिल्ली में डेटिंग एप्लीकेशन 'बंबल' की लॉन्च पार्टी में प्रियंका और निक के पहुंचने के एक दिन बाद ही प्रियंका ने नाम में जोनस जोड़ा है।

यह जोड़ा पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंधा था।

भारत में आधिकारिक तौर पर 'बंबल' पांच दिसंबर को लॉन्च हुआ था।

जोधपुर के उम्मेद भवन में दोनों की शादी का तीन-दिवसीय कार्यक्रम चला था। दोनों ने ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजोंसे शादी की थी।

Related News

वेब सीरीज 'तांडव' पर प्रसारण मंत्रालय ने अमेजान प्राइम से मांगा जवाब

Jan 18, 2021

द करंट स्टोरी। सैफ अली खान की विवादों में घिरी हालिया वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजान प्राइम को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वेब सीरीज को अमेजान प्राइम वीडियो ने जारी किया है, इस नाते संबंधित प्लेटफॉर्म से जवाब तलब हुआ है। वेब सीरीज को लेकर आने वाली शिकायतों पर मंत्रालय बेहद गंभीर है। दरअसल, सैफ अली खान की वेब सीरीज...

Comment