• Thursday, April 25, 2024
Breaking News

मप्र : भाजपा जुटी नगरीय निकाय चुनाव के घोषणापत्र की तैयारी में

राजनीति Feb 19, 2021       855
मप्र : भाजपा जुटी नगरीय निकाय चुनाव के घोषणापत्र की तैयारी में

द करंट स्टोरी। मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी है। भाजपा इन चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करेगी, इस घोषणापत्र में किन-किन मुद्दों को स्थान दिया जाए, इस पर आगामी दिनों में मंथन होगा, इसका काम चुनाव संचालन समिति करेगी। भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाई गई चुनाव संचालन समिति की गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक में उप-समितियों के कार्य विभाजन के साथ तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि भाजपा कैडर बेस्ड संगठन है। हमारे यहां जो भी तैयारियां की जाती हैं, वह कार्यकर्ताओं के आधार पर होती है। आगामी समय में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायतों के चुनाव हैं। इन चुनावों के लिए हमारे कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन में रणनीति का महत्व अधिक होता है। चुनाव प्रबंधन और संचालन समिति की बैठकों में इसी दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि बेहतर चुनाव प्रबंधन के माध्यम से पार्टी आगामी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके और हमारा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरे।

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि संगठनात्मक ढांचे के आधार पर हम चुनाव में आगे बढ़ते हैं। चुनाव संचालन समिति ने संबंधित सभी मुद्दों पर जो तैयारियां की हैं, उसका प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब अगला चरण शुरू होगा, जिसमें घोषणा-पत्र में क्या-क्या मुद्दे होंगे, कौन से विषय समायोजित किए जाएंगे, समिति इसकी तैयारियां करेगी।

नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे।

Related News

मप्र : मुरैना में 2 भाजपा नेता भिड़े, कांग्रेस ने वीडियो साझा कर चुटकी ली

Mar 15, 2021

द करंट स्टोरी। मध्यप्रदेश के मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत हो गई। दोनों एक-दूसरे से हुज्जत करने पर उतारू थे, तभी अन्य नेताओं ने उनके बीच आकर बीच-बचाव किया। ये दोनों नेता दिग्गजों के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वाकए का वीडियो साझा कर चुटकी ली। जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक...

Comment