• Friday, March 29, 2024
Breaking News

दिग्विजय और शिवराज में तकरार

राजनीति Jan 09, 2021       754
दिग्विजय और शिवराज में तकरार

द करंट स्टोरी। मध्य प्रदेश में सियासी माहौल गर्माया हुआ है, इस बार यह गर्माहट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच है। दोनों ही अल्पसंख्यकों को लेकर आमने-सामने हैं। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाए जाने का दौर जारी है। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। "इन दिनों राज्य के उज्जैन, इंदौर सहित अन्य इलाकों में राममंदिर के लिए चंदा जुटाया जा रहा है। जो लोग चंदा जुटा रहे हैं वे लोग हथियार, लाठी और तलवार लेकर निकलते हैं। भड़काने वाले नारे लगाए जाते हैं। खासकर मुस्लिम मुहल्लों को टारगेट किया जा रहा है।"

राम मंदिर की चंदा वसूली पर सवाल उठाते हुए सिंह ने कहा कि, "जो लोग राममंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि किसी ने अधिकृत किया है, क्या किसी ने चंदा के लिए रसीदें दी हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोपों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि, "मैं क्या कहूं दिग्विजय सिंह के बारे में, मन चाहा बोलते हैं और अनचाहा सुनते हैं। सिमी किसके जमाने में पनपा था, यह भी बता दें। मध्य प्रदेश का बंटाधार कब हुआ यह दिग्विजय सिंह बता दें। जिस व्यक्ति ने मध्य प्रदेश को तबाह कर दिया, बिजली, पानी और सड़क से वंचित कर दिया था, रोज तनाव की घटनाएं होती थीं। वह आज हमे पाठ पढ़ा रहे हैं, सबक सिखा रहे हैं।"

चौहान ने आगे कहा कि, "मध्य प्रदेश की धरती पर हर समाज, पंथ और समुदाय सुरक्षित है, कार्रवाई अगर होगी तो गुंडों और माफिया पर होगी, कोई आ जाए, दिग्विजय तो क्या, इन माफियाओं को बचा नहीं सकता।"

Related News

मप्र : मुरैना में 2 भाजपा नेता भिड़े, कांग्रेस ने वीडियो साझा कर चुटकी ली

Mar 15, 2021

द करंट स्टोरी। मध्यप्रदेश के मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत हो गई। दोनों एक-दूसरे से हुज्जत करने पर उतारू थे, तभी अन्य नेताओं ने उनके बीच आकर बीच-बचाव किया। ये दोनों नेता दिग्गजों के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वाकए का वीडियो साझा कर चुटकी ली। जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक...

Comment