• Wednesday, April 24, 2024
Breaking News

दिल्ली में एक और वरिष्ठ कांग्रेसी ने दिया पद से इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

राजनीति Apr 19, 2017       2016
दिल्ली में एक और वरिष्ठ कांग्रेसी ने दिया पद से इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

द करंट स्टोरी, डेस्क। नई दिल्ली में कांग्रेस के दिन कुछ खराब ही चल रहे हैं। एक के बाद एक बड़े नेता कांग्रेस का साथ छोड़ कर जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ता दिख रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी कहा ​है कि वह पार्टी से इस्तीफा नहीं देंगी। 

बरखा ने आरोप लगाया है कि अजय माकन ने उनसे बदतमीज़ी की, बदजुबानी की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए। बरखा का कहना है कि इस मामले में राहुल गांधी से बात की गई लेकिन राहुल गांधी ने भी उनकी बात नहीं सुनी।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता पार्टी छोडत्र रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले अरविंदर सिंह लवली भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। लवली ने भी माकन पर कई आरोप लगाए थे। 

Related News

मप्र : मुरैना में 2 भाजपा नेता भिड़े, कांग्रेस ने वीडियो साझा कर चुटकी ली

Mar 15, 2021

द करंट स्टोरी। मध्यप्रदेश के मुरैना में भाजपा के दो नेताओं में भिड़ंत हो गई। दोनों एक-दूसरे से हुज्जत करने पर उतारू थे, तभी अन्य नेताओं ने उनके बीच आकर बीच-बचाव किया। ये दोनों नेता दिग्गजों के समर्थक बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वाकए का वीडियो साझा कर चुटकी ली। जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक...

Comment