• Wednesday, April 24, 2024
Breaking News

डॉ. हर्षवर्धन से शिवराज ने किया 3 मेडिकल कॉलेज के अनुमोदन का आग्रह

मध्यप्रदेश Mar 14, 2021       669
डॉ. हर्षवर्धन से शिवराज ने किया 3 मेडिकल कॉलेज के अनुमोदन का आग्रह

द करंट स्टोरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन से राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज के अनुमोदन और सहयोग का आग्रह किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। इस दौरान उनकी रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हुई। चर्चा के दौरान डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केन्द्र सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को आश्वस्त किया कि वे मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सहयोग में कोई कमी नहीं रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने जबलपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए केंद्रीय अनुदान की राशि में वृद्धि के साथ प्रदेश में तीन नवीन मेडिकल कॉलेजों -- दमोह, सिवनी और छतरपुर को प्रारंभ करने के लिए औपचारिक अनुमोदन और सहयोग का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने डॉ. हर्ष वर्धन को बताया कि उन्होंने अपने पूर्व कार्यकालों में निरंतर नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की पहल की थी। वर्ष 1964 के बाद लंबी अवधि तक नए कॉलेज नहीं खुले थे। सागर में नवीन मेडिकल कॉलेज से यह श्रृंखला शुरू हुई। वर्तमान बजट में भी नौ नए चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री से भोपाल के गैस पीड़ितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा की और गैस पीड़ितों के लिए संचालित अस्पताल के व्यवस्थित संचालन में केन्द्र के सहयोग का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में समस्त पात्र नागरिकों को आगामी 35 टीकाकरण दिवसों में कोविड की प्रथम डोज लगाये जाने की योजना है। इसके लिए लगभग 81 लाख कुल प्रथम डोज की आवश्यकता होगी। अब तक राज्य को कोविशील्ड की कुल 28 लाख तथा को-वैक्सीन की कुल तीन लाख 84 हजार डोज प्राप्त हुई है। आगामी सप्ताह से प्रति सप्ताह आठ से 10 लाख वैक्सीन डोज की आवश्यकता है ताकि निर्धारित समयावधि में टीकाकरण का कार्य जून के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण किया जा सके। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को आवश्यकतानुसार डोज उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment