• Wednesday, April 24, 2024
Breaking News

आत्मनिर्भर भारत अभियान में हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने सरकार दृढ़ संकल्पित: मंत्री पटेल

मध्यप्रदेश Mar 13, 2021       693
आत्मनिर्भर भारत अभियान में हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने सरकार दृढ़ संकल्पित: मंत्री पटेल

द करंट स्टोरी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत हरेक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।नगरोदय अभियान के शुभारंभ अवसर पर समारोह में 1432 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 14 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

मंत्री पटेल ने कहा कि स्वरोजगार योजना अंतर्गत बैंकों से समन्वय कर गरीबों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने हरदा शहर के 18 महिला स्व सहायता समूह को 26 लाख 73 हजार रुपए की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने तीन करोड़ 39 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। पटेल ने 881 लाभार्थियों को पीएम सम्मान निधि योजना अंतर्गत 88 लाख 10 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित की।

कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया। समूहों के द्वारा तैयार किए गए पापड़ , बड़ी , अचार , होजरी , स्कूल यूनिफार्म , मास्क, चूड़ी और जूते समारोह में प्रदर्शित किए गए थे।

 

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment