• Thursday, April 18, 2024
Breaking News

10 में से 5 सीटों पर खिला कमल, 3 में छाया पंजा

10 में से 5 सीटों पर खिला कमल, 3 में छाया पंजा

द करंट स्टोरी, डेस्क। बीते 9 अप्रैल को देश के 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के पर हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को आ गए। नतीजों में भाजपा ने पांच सीटें और कांग्रेस ने 3 सीटों, तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक—एक सीट पर जीत दर्ज की है।

नतीजों ने आम आदमी पार्टी को झटका दिया है। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरजीत सिंह की करारी हार हुई है। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया, पूरी ताकत लगाने के बाद भी भाजपा भिंड जिले की अटेर सीट हार गई। हारने के बाद भाजपा समर्थकों ने मीडिया से बदसलूकी भी की।

नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने हिमाचल की भोरंज, असम की धेमाजी, मध्य प्रदेश की बांधवगढ़, राजस्थान की धौलपुर और दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के खाते में 3 सीट गईं, जिनमें दो सीट कर्नाटक की और एक मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर सीट शामिल है। वहीं, श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हिंसा के बाद गुरुवार को फिर से 38 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई। यहां 2.02% वोटिंग दर्ज हुई।

कहां कौन जीता:
— दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरजीत सिंह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। यह सीट बीजेपी-अकाली अलायंस के खाते में गई है। अलायंस के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा को कुल 78091 वोट में से 51.99 % वोट मिले। वहीं कांग्रेस को 33.23%, जबकि आप को 13.11% वोट ही मिले।

— मध्यप्रदेश में उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट से बीजेपी के शिवनारायण सिंह ने जीत दर्ज की है। शिवनारायण ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 वोट से हराया। उधर, अटेर सीट पर कांग्रेस के हेमंत कटारे ने बीजेपी के अरविंद सिंह भदौरिया को 857 वोटों से हराया।

— हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट पर बीजेपी के अनिल धीमान ने 24434 वोट से कांग्रेस की प्रमिला देवी को हराया।

— राजस्थान की धौलपुर सीट से बीजेपी की शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस के बनवारीलाल शर्मा को 38,648 वोटों से हराया।

— असम की धेमाजी सीट पर बीजेपी के रानोज पेंगु ने कांग्रेस के बाबुल सोनोवाल को 9,285 वोट से हराया।

— वेस्ट बंगाल की कांठी साउथ सीट पर टीएमसी की चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 42 हजार वोटों से बीजेपी के एसएम जाना को हराया।

— कर्नाटक की नंजनगढ़ से कांग्रेस के केएन केशवमूर्ति ने 21,334 और गुंदलूपेट सीट से एमसी मोहन कुमारी ने जीत दर्ज की।

— झारखंड की लिट्टीपाड़ा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साइमन मरांडी ने बीजेपी के हेमलाल मुर्मू को 12,643 वोट से हराया।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment