• Saturday, April 20, 2024
Breaking News

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विकास के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी पर दिया जोर

विविध Aug 27, 2020       959
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विकास के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी पर दिया जोर

द करंट स्टोरी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि डिजिटल टेक्नॉलॉजी सतत विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह लोगों को अपनी वित्तीय अवस्था पर खासा नियंत्रण रखने में मदद करती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महासचिव ने अपनी टास्क फोर्स की विकास के लिए डिजिटल फायनेंसिंग पर रिपोर्ट पेश करते हुए कहा, "मोबाइल पेमेंट से लेकर क्राउडफंडिंग तक, डिजिटल तकनीक पहले से ही विकास की चुनौतियों का सामना करने में मदद कर रही है। धरती पर मजबूत, अधिक लचीला और समावेशी समाज बनाने के लिए जिन बदलावों की जरूरत है उनमें डिजिटल प्रौद्योगिकी एक महत्वपूर्ण संबल हो सकती है।"

उन्होंने कहा, "कोविड-19 संकट के बीच डिजिटल तकनीक एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा साबित हुई है, जिसने अरबों लोगों को अपने प्रियजनों के साथ जोड़े रखने, दैनिक जरूरत की चीजें खरीदने, अपनी आजीविका को बनाए और सरकारी सहायता पाने जैसे कई कामों के लिए सक्षम बनाया है।"

वर्तमान में दुनिया भर में 3.6 बिलियन यानि कि 3.6 अरब लोग जिनमें महिलाओं की अनुपातहीन संख्या भी शामिल है, ऐसे हैं जिनके पास डिजिटल दुनिया का लाभ उठाने के लिए संसाधनों और क्षमताओं की कमी है। इस अंतर को खत्म करने से समुदायों को आर्थिक लचीलापन मिलेगा और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं को आर्थिक लचीलापन में योगदान मिलेगा। इसमें यह भी कहा गया कि इससे लिंग असमानता को दूर कर महिलाओं की अपने पैसे पर नियंत्रण करने, खर्च और बचत करने की शक्ति बढ़ेगी।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment