• Friday, March 29, 2024
Breaking News

ब्लॉक न मिलने के कारण धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

Exclusive Aug 24, 2017       3357
ब्लॉक न मिलने के कारण धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

प्रवेश गौतम, भोपाल। मेंटनेंस के लिए आॅनरेटिंग विभाग द्वारा जरुरत के अनुसार ब्लॉक नहीं देने के कारण भोपाल रेल मंडल में ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर हादसे के बाद से ही संरक्षा को लेकर अतिरिक्त ध्यान दिया जा रहा है। 

द करंट स्टोरी को सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, आॅपरेटिंग विभाग द्वारा ब्लॉक न देने के कारण भोपाल मंडल में कई स्थानों पर कॉशन :स्पीड लिमिट: लगा दी गई है। इससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके कारण ट्रेनों के लेट होने की संभावना बढ़ गई है। 

दुगने से ज्यादा लगे कॉशन
सामान्यत: भोपाल रेल मंडल में एक दिन में 4 से 5 जगह ही कॉशन लगाने की आवश्यकता पड़ती थी। लेकिन इस बार इंजीनियरिंग विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए 10 से 12 जगहों पर कॉशन लगा दिया है। दुगने से ज्यादा कॉशन लगाने के पीछे का कारण चाहे गए ब्लॉक न मिलना बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:
-भोपाल मंडल में 50% से भी कम मिलते हैं मेंटनेंस ब्लॉक, कभी भी हो सकता है हादसा
-भोपाल रेल मंडल में किस रूट पर कितना ब्लॉक

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment