• Wednesday, April 24, 2024
Breaking News

भोपाल रेल मंडल में किस रूट पर कितना ब्लॉक

Exclusive Aug 24, 2017       3611
भोपाल रेल मंडल में किस रूट पर कितना ब्लॉक

द करंट स्टोरी, भोपाल। मुजफ्फरनगर में हुए उत्कल एक्प्रेस ट्रेन के एक्सीडेंट के बाद, यह बात सामने आ रही है कि आॅपरेटिंग विभाग ने ट्रेन को समय से चलाने के लिए ब्लॉक देने से मना कर दिया था। जिसके कारण पटरी उखड़ी और ट्रेन के डब्बे पटरी से उतर गए। 

द करंट स्टोरी ने यह जानने की कोशिश की कि भोपाल रेल मंडल का आॅपरेटिंग विभाग किस रूट पर कितने ब्लॉक मेंटनेंस के लिए देता है। विभागीय सूत्रों से एकत्र की गई जानकारी के अनुसार, यहां पर 'ए', 'बी', 'बी स्पेशल', एवं 'ई' रूट पर ट्रेनों का परिचालन होता है। 

 कहां कितना ब्लॉक?
(नोट: उक्त आंकड़ें रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित हैं।)

 

कैटेगरी  रूट ब्लॉक
A Bina-Itarsi 40-45%
B Itarsi-Khandwa 50-60%
B Special Bina-Guna 50-60%
E Guna-Gwalior 70-80%
E Ruthai-Maksi 70-80%

जहां ट्रेनें ज्यादा, वहां ब्लॉक कम
रेलवे से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, भोपाल रेल मंडल में जिस प्रकार ब्लॉक दिया जा रहा है, उससे तो लगता है कि जिस रूट पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा है वहां मांग के अनुसार कम मेंटनेंस ब्लॉक दिया जा रहा है। जैसे कि बीना से इटारसी के बीच जरूरत के अनुसार मांगे गए ब्लॉक में से केवल 40 से 45 प्रतिशत ब्लॉक मिलना काफी चिंताजनक है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें:
-भोपाल मंडल में 50% से भी कम मिलते हैं मेंटनेंस ब्लॉक, कभी भी हो सकता है हादसा
-ब्लॉक न मिलने के कारण धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

 

 

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment