• Friday, April 19, 2024
Breaking News

रेलवे अधिकारियों को पसंद हवाई यात्रा, 7 साल में 20 तो एक साल में 17 लाख खर्चे

Exclusive May 27, 2018       2627
रेलवे अधिकारियों को पसंद हवाई यात्रा, 7 साल में 20 तो एक साल में 17 लाख खर्चे

पमरे के अधिकारियों को ट्रेन की बजाय हवाई यात्रा पर ज्यादा भरोसा

द करंट स्टोरी, भोपाल। चौंकिएगा मत यह जानकर की यात्रियों को हमेशा उच्च स्तर की सेवा देने का जिम्मा जिन रेलवे अधिकारियों को है, उन्हें ट्रेन से ज्यादा हवाई यात्रा करना पसंद है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के वर्तमान महाप्रबंधक के कार्यकाल के दौरान केवल 15 महीनों में ही रेलवे ने हवाई यात्रा में 17 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए, जबकि उसके पहले के सात सालों में केवल 20 लाख ही खर्च हुए। 

एक ओर तो मोदी सरकार सहित रेलवे बोर्ड के चेयरमेन तक रेलवे अधिकारियों को कम खर्च करने एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर पमरे के अधिकारियों को हवा में उड़ने में ज्यादा रुचि है। 

आरटीआई एक्टिविस्ट नंद किशोर मिश्रा द्वारा आरटीआई में मांगी गई जानकारी के जवाब में पमरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2016 तक अधिकारियों के हवाई यात्रा के लिए कुल 20 लाख 11 हजार रुपए की राशी स्वीकृत की गई। जबकि 1 जनवरी 2017 से मार्च 2018 तक कुल 17 लाख 80 हजार रुपए की राशी स्वीकृत की गई। 

वैसे सवाल यह उठता है कि रेलवे अधिकारियों को ऐसी क्या इमरजेंसी थी कि ट्रेन की बजाय हवाई यात्रा करनी पड़े। जबकि रेलवे द्वारा अधिकारियों को विशेष कोच (सैलून) तक कि सुविधा मुहैया कराई जाती है, बावजूद इसके अधिकारियों ने हवाई यात्रा में फिजूल खर्च किया। 

आरटीआई एक्टिविस्ट नंद किशोर मिश्रा ने द करंट स्टोरी को जानकारी देते हुए कहा कि सात साल में 20 लाख और एक साल में लगभग 18 लाख रुपए की हवाई यात्रा, कहीं न कहीं अनियमित्ता की ओर इशारा कर रही है। उन्होंने मांग की कि इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाही होनी चाहिए।

ट्रेन समय से नहीं पहुंचती!
रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पमरे मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को ट्रेन यात्रा में ज्यादा भरोसा नहीं है, हवाई यात्रा उन्हें ज्यादा आरामदायक लगती है। वहीं ट्रेन समय पर पहुंचाएगी या नहीं इस पर भी संशय बना रहता है, इसलिए यह अधिकारी हवाई यात्रा पर ज्यादा विश्वास करते हैं। 

विशेष परिस्थितियों में हवाई यात्रा की पात्रता
रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार में विशेष परिस्थितियों में अधिकारियों को हवाई यात्रा करने की अनुमति होती है। लेकिन यदि ट्रेन की यात्रा 12 से 15 घंटे है तो ऐसी परिस्थिति में हवाई यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती। बावजूद इसके अधिकारी इस सुविधा का गलत उपयोग करते हैं। ऐसे कई मामले हैं जिनमें अधिकारियों ने अवकाश के दिन भी हवाई यात्रा की। वहीं कई अधिकारी तो सपरिवार भी हवाई यात्रा करते हैं, जो सरासर गलत है। 

बिना पात्रता के ही कर ली हवाई यात्रा!
रेलवे सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि पमरे हवाई यात्रा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक कर दे तो, उसमें कई अधिकारी जांच के घेरे में आ जाएंगे। ऐसा नहीं है कि इन सब मामलों की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं है, लेकिन कभी कोई कार्रवाही नहीं होती।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment