• Wednesday, April 24, 2024
Breaking News

हनीट्रेप कांड: शौचालय निर्माण का अधिकारियों ने दिलवाया था ठेका

Exclusive Oct 04, 2019       2755
हनीट्रेप कांड: शौचालय निर्माण का अधिकारियों ने दिलवाया था ठेका

द करंट स्टोरी, भोपाल। प्रदेश के चर्चित हनीट्रेप कांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला संभवत: आरोपित महिला के पति अथवा संदेही द्वारा संचालित एनजीओ का सामने आ रहा है। इस एनजीओ को शौचालय निर्माण का ठेका दिलवाने में अधिकारियों द्वारा मदद की गई थी। मामला विंध्य के एक जिले का है। इस जिले में स्वपनिल जैन के एनजीओ को लाखों का ठेका दिया गया था।

दरअसल द करंट स्टोरी को सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विंध्य के एक जिले में पदस्थ तत्कालीन कलेक्टर को राजधानी भोपाल से दबाव डलवाकर ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिए स्वपनिल जैन नाम के एक व्यक्ति द्वारा संचालित एनजीओ को लाखों का काम दिलवाया गया था। बता दें कि मामला दस वर्ष से ज्यादा पुराना है। पंचायत विभाग ने इसका भुगतान किया था। निर्माण की राशी प्राप्त होने के बाद स्वपनिल जैन के एनजीओ ने थोड़ा बहुत काम करके वहां से भागने का प्रयास किया था। हालांकि तत्कालीन अधिकारियों की तत्परता एवं जागरुकता के चलते स्वपनिल जैन को यह राशी लौटानी पड़ी थी। सूत्र ने आशंका जाहिर ​करते हुए कहा कि उक्त स्वपनिल जैन, हनीट्रेप कांड में आरोपित महिला का पति ही है या कोई और इसकी पुष्टि कैसे होगी। इस बिंदु पर विवेचना की जाए तो वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकती है।

उक्त स्वपनिल जैन ने क्यों और कैसे लौटाई थी राशी, इसका पूरा खुलासा अगली कड़ी में.....

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment