• Wednesday, April 24, 2024
Breaking News

DCM ने वेंडरों पर किया अपशब्दों का उपयोग, दी माँ-बहन की गलियां!

Exclusive Oct 21, 2017       9440
DCM ने वेंडरों पर किया अपशब्दों का उपयोग, दी माँ-बहन की गलियां!

द करंट स्टोरी,  भोपाल। भोपाल रेल मंडल में अवैध वेंडरों से अधिकारियों की सांठगांठ और अवैध वसूली की बातें और खबरें तो आपने सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन क्या अपने कभी सुना है की, रेलवे अधिकारी वसूली का दबाव बनाने के लिए, वेन्डर को माँ-बहन की गाली दी हो। ऐसा ही कुछ इटारसी रेलवे स्टेशन में  शनिवार को घटित हुआ। 

दरअसल, मंडल के DCM (डिविजनल कमर्शियल मैनेजर) नवदीप प्रकाश अग्रवाल, शनिवार को इटारसी स्टेशन में खान-पान से जुड़े स्टॉल और वेंडर्स का निरीक्षण करने पहुंचे। 

इसी दौरान इटारसी स्टेशन में RK Foods के कैंटीन पर DCM ने सारे दस्तावेज़ देखे। दस्तावेज़ों में कोई कमी नही मिली तो वहाँ मौजूद स्टाफ से बदतमीज़ी करने लगे।

वेंडर के स्टाफ चिंटू गुरयानी (खान-पान मैनेजर) ने नवदीप प्रकाश अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अग्रवाल को जब कहीं कोई कमी नही मिली तो उन्होंने, गलत शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इतना ही नही, अग्रवाल द्वारा माँ-बहन की गलियां तक देने लगे। जिसका विरोध सभी वेंडरों ने किया। 

देखें पूरा वीडियो:

 

विवादित रहा है, DCM अग्रवाल का बर्ताव:
रेलवे सूत्रों की मानें तो, DCM कई बार कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों से बदतमीज़ी कर चुके हैं। वहीं और भी कई मामलों में उनकी शिकायत हुई है।

 

 

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment