• Saturday, April 20, 2024
Breaking News

भाजपा के मीडिया प्रभारी ने पार्टी के अध्यक्ष को दी धमकी, बंदूक लेकर पहुंचे कार्यालय

Exclusive Aug 12, 2017       4663
भाजपा के मीडिया प्रभारी ने पार्टी के अध्यक्ष को दी धमकी, बंदूक लेकर पहुंचे कार्यालय

द करंट स्टोरी, गोविंदगढ़। देश की 70 प्रतिशत आबादी पर भगवा रंग होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर अब अनुशासन जैसे समाप्त होता जा रहा है। संगठन की शक्ति पर जोर देने वाली पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब विपक्ष से नहीं बल्कि आपस में ही लड़ रहे हैं और अनुशासन को धता बता रहे हैं। 

हाल ही में प्रकाश में आए एक मामले में भाजपा के मीडिया प्रभारी ने अपनी ही पार्टी की अध्यक्ष के सास-ससुर को धमकी दे डाली और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो बंदूक लेकर उनके कार्यालय पहुंच गए। 

द करंट स्टोरी को प्राप्त जानकारी अनुसार, गोविंदगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा सोनी द्वारा एक सड़क बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने से उनकी ही पार्टी के मंडल मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार बुढ़ौलिया ने उनके सास-ससुर के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद नरेन्द्र कुमार बंदूक लेकर परिषद के कार्यालय पहुंच गए और कर्मचारियों को भी डराया धमकाया। दोनो ही घटना के वक्त परिषद अध्यक्ष पुष्पा सोनी मौजूद नहीं थी। 

द करंट स्टोरी से बात करते हुए पुष्पा सोनी ने बताया कि नरेन्द्र कुमार एक सड़क बनवाने के प्रस्ताव से नाराज होकर, उनके सास-ससुर को धमकाने उनके घर पहुंच गए। नरेन्द्र कुमार ने उनके सास ससुर से कहा कि सड़क बनेगी तो बंदूक लोड करके रखा हूं। पुष्पा सोनी ने आगे बताया कि नरेन्द्र कुमार द्वारा बंदूक लेकर कार्यालय जाने से कर्मचारियों में भय का वातावरण बना हुआ है। उक्त दोनो घटनाओं कि लिखित शिकायत गोविंदगढ़ पुलिस को दे दी गई है। 

गोविंदगढ़ थाने के इंस्पेक्टर सुनील गुप्ता ने द करंट स्टोरी को बताया कि घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। 

कांग्रेसी हैं नरेन्द्र कुमार!
पुष्पा सोनी ने द करंट स्टोरी को बताया कि नरेन्द्र कुमार कई सालों से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे हैं। पिछले साल ही गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष तिवारी ने नरेन्द्र कुमार को भाजपा की सदयता दिलाई है और उन्हें मंडल स्तर पर मीडिया प्रभारी का पद भी दिया है। सोनी ने नरेन्द्र कुमार के कार्यों पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि वर्षों से कांग्रेसी रहे नरेन्द्र कुमार भाजपा जैसे संगठन के अनुशासन को कैसे समझेंगे। 

पहले से दर्ज हैं गंभीर अपराधिक प्रकरण 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, नरेन्द्र कुमार पर पहले से ही कई गंभीर अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हवाई फायर करने जैसे मामले शामिल हैं। वहीं भाजपा में आने के बाद से ही नरेन्द्र कुमार ने नगर परिषद में ठेकेदारी भी शुरु की है। लोगों का कहना है ठेकेदारी करने के लिए ही नरेन्द्र कुमार ने भाजपा की सदस्यता ली है। 
 

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment