• Thursday, April 25, 2024
Breaking News

भगवाकरण से पंजे की छाप: 12 सालों में पहली बार भाजपा ने कहा कि मीडिया ने हराया चुनाव

आलेख Apr 13, 2017       4457
भगवाकरण से पंजे की छाप: 12 सालों में पहली बार भाजपा ने कहा कि मीडिया ने हराया चुनाव

द करंट स्टोरी, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ होगा जब मीडिया पर कांग्रेस का साथ देने का आरोप लगा है। हालांकि मीडिया पर विभिन्न पार्टियों के पक्ष में खबरें दिखाने के आरोप लगते रहते हैं। 12 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने प्रदेश में मीडिया मैनेजमेंट में महारत हासिल कर ली है। और अकसर कांग्रेसियों द्वारा मीडिया के भगवाकरण के आरोप लगाए जाते रहे हैं।

लेकिन इस बार मामला इसलिए दिलचस्प हो गया क्योंकि भगवाकरण का नहीं बल्कि मीडिया पर पंजे की छाप का आरोप लगा। हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा ने अटेर सीट से जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने भिंड जिले की अटेर सीट में भाजपा के पक्ष में खूब प्रचार किया। प्रचार के दौरान कई बार मुख्यमंत्री को परेशानी का सामना करना पड़ा, कई फोटो और विडियो वायरल हुए, कई अधिकारियों के तबादले किए गए और भी बहुत कुछ। बावजूद इसके भाजपा को इस सीट से जीत नसीब नहीं हुई।

हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे की जीत कोर्इ् बड़े अंतर से नहीं हुई है लेकिन जीत तो जीत है चाहे वो एक वोट से ही क्यों न हो।

उप—चुनाव के परिणाम आने के बाद जब भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया की हार की आधिकारिक पुष्टि हुई तब उनके समर्थक बौखला गए। इसी दौरान वहां मौजूद मीडिया ने जब भदौरिया का बयान लेना चाहा तो उनके समर्थकों ने मीडिया से बदसलूकी की और हार के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहरा दिया। यहां तक की वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के कैमरे तक तोड़ने की कोशिश की गई और भदौरिया को मीडिया से बात न करने के लिए भी कहा गया। हालांकि बाद मे भदौरिया ने मीडिया कर्मियों से बात की और बयान भी दिया।

इन सब के बीच एक बात जो सामने आई वह यह कि सत्ता पक्ष के समर्थक एक हार तक नहीं पचा पाए और मीडिया पर पंजे की छाप का आरोप लगा दिया। बात चाहे जो हो, मामला दिलचस्प तो है ही क्योंकि मीडिया भगवाकरण के आरोप से बाहर तो निकली।

जब एसपी सहित ने कहा मीडिया कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही है:
मामला मतदान के दिन का है जब, भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया के समर्थक बूथ पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मीडिया की सक्रियता के चलते ऐसा कर नहीं पाए। इस दौरान पुलिस की निष्क्रियता पर जब मीडिया ने सवाल उठाए तब एसपी स्तर के अधिकारी ने मीडिया से कहा कि आप कांग्रेस के लिए काम कर रहे हो। चोरी पकड़ी तो बोले की आप विपक्ष के लिए काम कर रहे हो, यदि चोरी में साथ देते तो कहते कि मीडिया ने निष्पक्ष काम किया। वाह साहब।

Related News

जांच एजेंसी के सामने, कसूरवार से पीड़ित बनने का खेल

Feb 13, 2024

सोचिए, नहीं तो एक दिन हर व्यक्ति भ्रष्ट अधिकारियों से ब्लैकमेल होने लगेगा प्रवेश गौतम (द करंट स्टोरी, भोपाल)। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध कई मामलों में जांच चल रही है। आलम यह है की प्रदेश सरकार इन अधिकारियों पर अभियोजन की अनुमति नहीं दे रही है। सरकार द्वारा अनुमति न देने के कई कारण हो सकते है , जिनमे राजनीतिक के अलावा अन्य कारण भी शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में भ्रष्ट...

Comment